All posts from the Category:

भगवान उसी को तारते हैं जिसकी संत संस्तुति करते हैं | बिना संत की कृपा के भगवान तारते नहीं हैं |
जीव बने हुए को बिगाड़ता है और श्रीराम बिगड़े हुए को बना देते हैं |
जिनमे योगी लोग रम जाते हैं वो हैं राम
जो सबको रमाते हैं वो हैं राम
जो सर्वत्र रमते रहते हैं वो हैं राम
जिनसे रा- राक्षस म-मरण को प्राप्त होते हैं वो हैं राम
नारायण का रा, नमः शिवाय का म , विष्णु और शंकर जहाँ एक साथ मिल जाते हैं – वो हैं राम
रा माने रामायण , म माने महाभारत- दोनो इतिहास जहाँ संपन्न होते हैं वो हैं राम
र-रामेश्वर विष्णु, आ -अंबे, म महेश्वर तीनो तंत्र वैष्णव, शाक्त ,शैव तंत्र जहाँ मिलें वो हैं राम
र-ऋग्वेद, आ – आहुति प्रधान यजुर्वेद एवं अथर्ववेद, म – माधुर्यप्रधान सामवेद जहाँ मिलें वो हैं राम