All posts from the Category: hindi

जिस प्रकार श्री कृष्णा वंशी में जो धुन देते हैं, वंशी उसी धुन में बजने लगती है उसी प्रकार जो बड़े भाई की आज्ञा हो जाती है, शत्रुघ्न भैया चुप चाप उसी का अनुकरण करते हैं |
श्रीरामचरितमानस जी में भगवान राम के चार आनंद बताए गये हैं : सत् , चित , परम और प्रेम |
निराकार का अर्थ है – निर्लीनः आकारः यस्मिन सः निराकारः – अर्थात जिसमें सारे आकार छिपे हुए हैं,वो परमात्मा है निराकार |
वो युवक बड़े से बड़ा कार्य कर सकता है जो अपने चरित्र से समझौता नही करता |
गुरुदेव की कृपा के बिना जीव अहंकार से मुक्त नही हो सकता, सिद्धांत यही है |
जिसके जीवन में अहंकार होगा, वो निरंतर हारता रहेगा |
एक बार राघव जी के गुण जिसे पकड़ लेते हैं , फिर उस जीव का कभी त्याग नही करते |
उतना पाप जीव कर नही सकता जितना श्री राम हर सकते हैं |
जो भी भगवान से विरुद्ध चले, उसे छोड़ देना ही भक्ति का सिद्धांत है |
श्री रामचरितमानस सामान्य ग्रंथ नही हैं | इनको पढ़ते पढ़ते कभी ना कभी श्री राम के दर्शन होंगे, अवश्य होंगे |