All posts from the Category: hindi

भक्तों के भी भक्त हैं भगवान |
भक्त किसी भी योनि में हो, उससे घृणा मत करो |
चाहे संत हो या विद्यार्थी, गुरु की सेवा करने से ही उद्धार होगा | अपने अभिमान को आगे ना आने दें, मन से गुरु की सेवा करें |
मानव जीवन का फल केवल इतना है की भगवान का भजन करा जाए |
मानव चाहने पर केवल भजन ही नहीं कर सकता अपितु भगवान को अपने वश में भी कर सकता है |
सारे संसार को नचाने वाले भगवान अपने भक्तों के इशारे पर नाचते हैं |
अरे मन, तू क्यों व्यर्थ चिंता कर रहा है, कहाँ भटक रहा है | जो श्री राम सारे संसार का भए दूर करते हैं, वो तेरा भी कल्याण करेंगे |
अगर आपका चरित्र साफ़ नहीं है तो भगवान कोई उद्धार नही करेंगे |
जीवन में नाम मत चाहो, बस शांत मन से राम काज करते रहो |
जीने की कला केवल राम जी और उनका चरित्र ही सिखाता है | रामायण जी का पाठ कर लीजिए, आपको जीने की कला आ जाएगी |