Shree Raghav Seva by Guruji
- ॥ श्री राघवो विजयते ॥
- * प्राक् वक्तव्य *
- ध्यायामि परमंब्रह्म कौसल्योत्संगलालितं । रामं नीलांबुजश्यामं राघवं धूरिधूसरं ॥
समस्त श्री राघवजू के उपासक बहनों, भाइयों को नमो राघवाय । यह सूचित करते हुए मैं अपार हर्ष का अनुभव कर रहा हूँ ।
आज की भागदौड़ वाली परिस्थिति में मनुष्य का जीवन एक यन्त्र बनकर नीरस और सुस्त बनता जा रहा है और साथ ही साथ उसके लिए समय की भी बहुत कमी होती जा रही है । उसे आध्यात्मिक शान्ति के साथ स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि भी चाहिए जो भगवान् श्रीराम राघव सरकार की उपासना के बिना संभव नहीं है, क्योंकि भगवान् राम वर्तमान की प्रत्येक चुनौती के शाश्वत समाधान हैं ।
अतः थोड़े समय में सामान्य गृहस्थ जिस प्रकार से शास्त्र विधि के अनुसार बालरूप राम श्री राघव सरकार की सेवा करके शान्ति, सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि प्राप्त कर सकता है वह विधि इस पुस्तक में अति संक्षेप में निर्दिष्ट की जा रही है ।
प्रत्येक गृहस्थ के घर में बालरूप राघव या बालगोपाल की सेवा होनी चाहिए और प्रभु को स्नान, चन्दन, धूप, दीपक, नैवेद्य अर्पण करके आरती करनी चाहिए । इससे सबका सर्वविद मंगल हो जाता है, जैसा की श्री रामायण जी में गोस्वामी तुलसीदास जी भी आज्ञा करते हैं ।
- तुमहिं निवेदित भोजन करहीं । प्रभु प्रसाद पट भूषण धरहीं ॥
- कर नित करहिं रामपद पूजा । राम भरोस हृदय नहिं दूजा ॥
- श्री रामचरितमानस २-१२९-२-४
यद्यपि मैं संपूर्ण वैदिक मन्त्रों से ही श्री राघव सेवा करता हूँ किन्तु यहाँ सर्व सामान्य के लिए पौराणिक मन्त्रों का निर्देश किया जा रहा है । आइये हमारी इस पद्धति के अनुसार श्री राघव सेवा कीजिये ।
- - इति निर्दिशति राघवीयो जगद्गुरु रामानंदाचार्य
- स्वामी रामभद्राचार्य, चित्रकूट धाम
Download
Shree Raghav Seva PDF [364 Kb]Namo Raghavay to all the devotees of Shree Raghavji. It's giving me immense pleasure today to present this book to all of you.
In today's rapid life people have turned machines and their life has become joyless and emotionsless. Because of the fast life the good free time is reducing day by day. He not only needs spiritual peace but to cope with the lifestyle he needs good physical health, pleasure and success, which is certainly not possible without worshiping Lord Shri Raghav. This is because Lord Ram are the only immortal solution to any practical challenge of present.
So in a small period of time, how could a family offer service to Shree Raghav (childhood Shree Ram) as per vedic traditions and enjoy peace, happyness, health and success, that method is described in this book.
Every family should offer daily service to Raghav (childhood Shree Ram) or BalGopal (childhood Shree Krishna) without fail. One should offer snaan, chandan, dhoop, deepak and naivedya (prasad for us) and then perform Aarti. Goswami Tulsidas Ji himself tells this in Raamayan.
Though I offer service to Shree Raghav completely by Vedic Mantras but for common and family people I am giving pauranic mantras as well. Come and offer service to Shree Raghav in this way.
- - By Jagadguru Ramanadacharya
- Swami Rambhadracharya, Chitrakoot Dham
